• Sat. Aug 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जमीन विवाद में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, पांच पर हत्या का मुकदमा

ByTen News One Desk

Aug 1, 2026
3 Views

जमीन विवाद में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, पांच पर हत्या का मुकदमा


टेन न्यूज़ ii 01 अगस्त 2026 ii राकेश सिंह ब्यूरो

रिपोर्ट: सुल्तानपुर

सुल्तानपुर। जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मजरे नटौली गांव में जमीन विवाद ने एक बुजुर्ग की जान ले ली। 65 वर्षीय रामसुंदर कोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

मृतक के पुत्र शिवनाथ की तहरीर पर बल्दीराय थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही बल्दीराय थाना पुलिस, क्षेत्राधिकारी (सीओ) बल्दीराय आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में पुलिस अधीक्षक चारु निगम भी मौके पर पहुंचीं तथा अधिकारियों को निष्पक्ष और गहन जांच के निर्देश दिए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!