• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई दुर्घटनाओं में दो लोग हुए घायल, एक जिला अस्पताल रेफर

ByTen News One Desk

Mar 21, 2024
303 Views

तिलहर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई दुर्घटनाओं में दो लोग हुए घायल, एक जिला अस्पताल रेफर



टेन न्यूज़ !! २१ मार्च २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुई दुर्घटनाओं में दो लोग हुए घायल। एक जिला अस्पताल रेफर किया गया।
बुधवार को कोतवाली के दो अलग-अलग स्थानों पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो ग्रामीण घायल हो गए जिनमें से गंभीर घायल रमाकांत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव कबीर चक निवासी जयंत वर्मा पिकअप गाड़ी में बैठकर शाहजहांपुर जा रहे थे कि इसी दौरान अज्ञात कंटेनर चालक ने गाड़ी में टक्कर मार दी जिसके चलते वह घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए नगर के सरकारी अस्पताल पर लाया गया।

एक अन्य घटनाक्रम में क्षेत्र के गांव कुतुबपुर निवासी रमाकांत तिलहर आ रहे थे कि अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए नगर सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!