• Tue. May 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में हाईवे पर आवारा पशु को बचाने में अनियंत्रित होकर शराब भरी गाड़ी पलटी, लगी जाम

ByTen News One Desk

Mar 27, 2025
372 Views

तिलहर में हाईवे पर आवारा पशु को बचाने में अनियंत्रित होकर शराब भरी गाड़ी पलटी, लगी जाम



टेन न्यूज़ !! २७ मार्च २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


तिलहर हाईवे पर आवारा पशु को बचाने में अनियंत्रित होकर शराब से भरी गाड़ी पलट गई, जिससे हाईवे की एक रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने गाड़ी को हाईवे से हटवा कर यातायात सुचारु कराया।

आबकारी इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गाजियाबाद से पिक अप गाड़ी संख्या यूपी 14 एलटी 3579 से गाजियाबाद का चालक रवि गौतम अंग्रेजी शराब की 225 शराब की पेटी लेकर सुल्तानपुर जा रहा था।

रास्ते में हाईवे पर पचासा मोहल्ले के सामने अचानक आवारा पशु आ गया जिसको बचाने में गाड़ी अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई और चालक रवि गौतम घायल हो गए। गाड़ी पलटने से शराब की कई पेटियां टूट गई जिससे दारू हाईवे पर बहने लगी और मौके पर तमाम भीड़ लग गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!