• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पी.एम.श्री विद्यालय सेहरामऊ दक्षिणी में विद्यार्थियों को खेल किट वितरण

ByTen News One Desk

Apr 8, 2025
175 Views

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पी.एम.श्री विद्यालय सेहरामऊ दक्षिणी में विद्यार्थियों को खेल किट वितरण



जिलाधिकारी ने पी.एम.श्री विद्यालय सेहरामऊ दक्षिणी में बच्चों को वितरित की चॉकलेट व जूस के पैकेट


मुख्य अतिथि रहे विधायक ददरौल ने बच्चों को वंाटी खेल किट, कहा शिक्षा के साथ खेलों का भी अधिक महत्व


पीएमश्री विद्यालय में प्रस्तावित सभी कार्यो को जल्द कराया जाएगा पूर्णः जिलाधिकारी


टेन न्यूज़ !! ०८ अप्रैल २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क@ शाहजहाँपुर


जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के माध्यम से विकास खण्ड भावलखेड़ा के अन्तर्गत गोद लिये पी.एम.श्री विद्यालय सेहरामऊ दक्षिणी में अध्यनरत 50 छात्र-छात्राओं को कबड्डी, क्रिकेट एवं तीरंदाजी, बॉलीवाल किट एवं सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ददौल विधायक अरविन्द कुमार सिंह रहे। मुख्य अतिथि एवं जिलाधिकारी एवं विधायक ददौरल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यर्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी एवं विधायक ददरौल ने छात्र छात्राओं को एक एक कर खेल किट वितरित की।

इस दौरान जिलाधिकारी ने छात्रों द्वारा तिरंदाजी में निशाना लगवाकर देखा तथा उनका भी उत्साहवर्धन किया। जिलाधिकारी ने नये सत्र में प्रवेश लेने वाले बच्चों को पुस्तके तथा प्रवेश फार्म वितरित किये।

मुख्य अतिथि ने बताया कि यह कार्यक्रम ‘समग्र शिक्षा अभियान’ के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा। उन्होने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेलों का भी अत्याधिक महत्व है।

आज शिक्षा के साथ ही खेलों के क्षेत्र में भविष्य बनाया जा सकता है। खेलों में नियमित प्रतिभाग करने से शरीर भी स्वास्थ्य रहता है। विधायक ने कहा कि विकास खण्ड भावल खेड़ा के अन्तर्गत पीएमश्री विद्यालयों की खेल प्रतियोगिता आयोजित करायी जाए। उन्होने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने हेतु उनके स्तर से हर संभव प्रयास किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने बच्चों से कहा कि खेलों को गंभीता से अच्छे से खेले तथा तैयारी करें अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को बहुत आगे तक ले जाया जाएगा। जिलाधिकरी ने संबधित खेलों के कोच लगाने हेतु निर्देश दिये। उन्होने विद्यालय की कक्षाओं में जाकर बच्चों को दी जा रही शिक्षा के स्तर की जाच की।

इस दौरान उन्होने बच्चों को चाकलेट व जूस के पैकेट भी वितति किये। उन्होने सभी बच्चों से कहा कि नियमित रूप से विद्यालय में आया करें। उन्होने सभी बच्चों की उपस्थिति शतप्रतिशत सुनश्चिित करने के निर्देश दिये। साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि नया सत्र शुरू हो गया है छूटे हुय सभी बच्चों के प्रवेश करायें। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि पीएमश्री विद्यायल में प्रस्तावित सभी कार्यो को जल्द पूर्ण कराया जायेगा।

विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती दिव्या गुप्ता, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री सुरेंद्र पाल बमनिया, प्रधानाध्यापक श्री देवेश बाजपेयी, विनायक मिश्रा, सचिन अवस्थी, हरि शरण तिवारी, पुनीत मिश्रा, नागेंद्र पाठक, पुनीत दीक्षित, सचिन तिवारी, देशराज, परवेज आलम, विनय, सल्तनत नावेद, सावित्री देवी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम प्रकाश, मनोज कुमार, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष राम सिंह सहित गणमान्य नागरिकों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *