• Fri. Apr 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

डॉक्टरों की टीम ने मेडिकल कालेज का किया भ्रमण, टाटा मेमोरियल के सहयोग से कैंसर अस्पताल के संचालन की ओर बढ़ते कदम

ByTen News One Desk

Apr 12, 2025
298 Views

डॉक्टरों की टीम ने मेडिकल कालेज का किया भ्रमण, टाटा मेमोरियल के सहयोग से कैंसर अस्पताल के संचालन की ओर बढ़ते कदम



टेन न्यूज़ !! १२ अप्रैल २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


डबल इंजन की सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है. इसी क्रम में सदर विधायक व मंत्री श्री असीम अरुण के प्रयास से शनिवार को डॉ. एम.एल. भट्ट के नेतृत्व में डॉ. असीम मिश्र और टाटा मेमोरियल अस्पताल के डॉ. विनय शंकर ने मेडिकल कालेज का भ्रमण किया

ताकि मेडिकल कालेज में स्थित कैंसर अस्पताल को जल्द क्रियाशील किया जा सके. कैंसर अस्पताल के क्रियाशील होने से कन्नौज सहित आस-पास के जनपदों को भी कैंसर जैसी बीमारी के उपचार का लाभ मिल सकेगा.

टाटा मेमोरियल संचालित कर सकता है अस्पताल
कन्नौजं में कैंसर अस्पताल को क्रियाशील बनाने के लिए सदर विधायक व मंत्री श्री असीम अरुण मा. मुख्यमंत्री और मा. स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा कर चुके हैं. शनिवार को भ्रमण के बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम विचार कर रही है कि यहाँ टाटा का कैंसर अस्पताल स्थापित किया जा सके.

जिसका लाभ आस-पास के जनपद के लाखों लोगों को मिल सकेगा. इस सम्बन्ध में स्वीकृति के बाद टाटा मेमोरियल अस्पताल के प्रबंधन को प्रस्ताव भेजा जायेगा. मंत्री श्री असीम अरुण ने बताया कि प्रस्ताव तैयार होने के बाद टाटा अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता कर सुनिश्चित किया जायेगा कि कैंसर अस्पताल को जल्द क्रियाशील किया जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *