• Thu. Jul 9th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बल्दीराय तहसील क्षेत्र के चक टेरी गांव में गेहूं के खेत में अचानक भीषण आग, गेंहू की खड़ी फसल और बाग को अपनी चपेट में लिया

ByTen News One Desk

Apr 25, 2025
405 Views

बल्दीराय तहसील क्षेत्र के चक टेरी गांव में गेहूं के खेत में अचानक भीषण आग, गेंहू की खड़ी फसल और बाग को अपनी चपेट में लिया



टेन न्यूज़ !! २५ अप्रैल २०२५ !! राकेश सिंह ब्यूरो, सुल्तानपुर


सुल्तानपुर- बल्दीराय तहसील क्षेत्र के चक टेरी गांव में आज गेहूं के खेत में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लगभग 20 बीघा गेंहू की खड़ी फसल और बाग को अपनी चपेट में ले लिया।

आग की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने फौरन मोर्चा संभाला और दमकल विभाग को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।हालांकि,तब तक किसानों की मेहनत पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है,लेकिन प्राथमिक रूप से शॉर्ट सर्किट या सूखे खेतों में फैली चिंगारी को वजह माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!