• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

महिला ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या, पिता ने दामाद समेत ससुरालियो पर लगाया दहेज़ ह्त्या का आरोप

ByTen News One Desk

May 10, 2025
Ten News OneTen News One
218 Views

महिला ने घर के कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पिता ने दामाद समेत ससुरालियो पर लगाया दहेज़ ह्त्या का आरोप



टेन न्यूज़ !! १० मई २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


गुरुवार रात एक महिला ने घर के कमरे में फांसी लगाकरआत्महत्या कर ली । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है ।

नगर के मोहल्ला मुस्तफाबाद निवासी सुनील कुमार की पत्नी आरती 28 ने देर शाम कमरे की छत के कुंडे में दुपट्टा से फांसी लगा ली ।

बेटी की मौत की खबर लगते ही मायके खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव अकवरिया से पिता अयोध्या प्रसाद परिजनों के साथ तिलहर पहुंचे । उन्हींने पुलिस को तहरीर देकर बेटी के पति, सास, ससुर, देवर,नंद के खिलाफ बेटी के साथ मारपीट करके फांसी पर लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार की है ।

पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया! मृतका अपने पीछे 8 वर्षीय पुत्र अनिकेत 5 वर्षीय पुत्री अंशिका को रोते बिलखते छोड़ गई है ।

कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया पुलिस पहुंचने से पहले ही घर बालों ने शव को फंदे से उतर लिया था । मृतका के पिता की ओर से तहरीर दी गई है । घटना की पुलिस जांच की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!