• Wed. Apr 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

नेशनल हाईवे पर फिर एक बार बड़ा दर्दनाक हादसा, दुधमुंही बच्ची समेत मां को ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक मौत

ByTen News One Desk

May 10, 2025
Ten News OneTen News One
280 Views

नेशनल हाईवे पर फिर एक बार बड़ा दर्दनाक हादसा, दुधमुंही बच्ची समेत मां को ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक मौत



हाइवे पर लगा भारी जाम , एक घंटे बाद हुआ यातायात सुचारू


टेन न्यूज़ !! १० मई २०२५ !! अमुक सक्सेना@तिलहर/शाहजहांपुर


हाइवे पर दुधमुंही बच्ची समेत महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया । जिससे दोनों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई । ट्रक के पहियों के बीच फंसे शव को बमुश्किल निकाला जा सका । इस दौरान हाइवे पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा । पुलिस ने दोनो शवो को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया । एक घंटे बाद यातायात सुचारू हो सका ।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव कल्याण पुर बंथरा निवासी आशुतोष सिंह अपनी पत्नी सपना सिंह व दो बच्चियों के साथ खुदागंज क्षेत्र के गांव उखली स्थित ससुराल जा रहे थे । शाम करीब छह बजे आशुतोष ने मिठाई खरीदने के लिए हाइवे स्थित भक्सी तिराहे पर बाइक रोकी । और वह दुकान की ओर बढ़े इस दौरान डेढ़ साल की बेटी अंकिता उसके पीछे चली जाने से बच गई ।

दौरान हाइवे किनारे खड़ी उनकी पत्नी सपना जिसकी गोद में दो माह की दुधमुंहीं बच्ची थी । को शाहजहांपुर की ओर से आ रहे तेज रफतार कैंटर ने रौंद दिया । हादसा इतना भयानक था कि सपना कैंटर के टायरों में फंसकर दूर तक घिसटती चली गई ।

इस दौरान भरी भीड़ लग गई । घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल राकेश कुमार सिंह भरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे । इस दौरान बमुश्किल सपना के शव को टायरों के बीच से बाहर निकाला जा सका । खबर मिलते ही चमरौरा व उखली गांव से भी परिजन मौके पर पहुंच गए ।

पुलिस ने अनिष्ट की आशंका के चलते आनन फानन में शवों को सील करवाकर पोस्टमार्टम को भिजवाया । इस दौरान करीब एक घंटे तक हाइवे पर जाम लगा रहा । जिसे बाद में पुलिस ने सुचारू करवाया । इस भीषण हादसे से दोनो परिवारों में कोहराम मच गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!