• Wed. Apr 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

दिल्ली एनसीआर से सटे नोएडा में सुबह-सुबह अचानक धरती कांपी, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई

ByTen News One Desk

May 10, 2025
237 Views

दिल्ली एनसीआर से सटे नोएडा में सुबह-सुबह अचानक धरती कांपी, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई



टेन न्यूज़ !! १० मई २०२५ !! गीता बाजपेई ब्यूरो@नोएडा


दिल्ली एनसीआर से सटे नोएडा में सुबह-सुबह अचानक धरती कांप गई. आज सुबह 8:05 बजे नोएडा और इसके आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई, और इसका केंद्र नोएडा से 72 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित था.

नोएडा में भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की गई, जिसके कारण झटके सतह पर हल्के से मध्यम स्तर तक महसूस हुए. बता दें कि, नोएडा, गाजियाबाद, और दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में लोगों ने सुबह-सुबह इमारतों और घरेलू सामानों के हल्के कंपन को महसूस किया. लोग अपने घरों और कार्यालयों से बाहर निकल आए, हालांकि दहशत की कोई बड़ी स्थिति नहीं बनी.

अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है. भूकंप का केंद्र उत्तराखंड की ओर संभावित रूप से हिमालयी क्षेत्र में होने का अनुमान है, जो भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र माना जाता है. विशेषज्ञों के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र सीस्मिक जोन-4 में आता है, जहां समय-समय पर हल्के से मध्यम भूकंप आते रहते हैं

नोएडा में हाल के महीनों में यह दूसरा भूकंपीय घटना है, जिसने लोगों का ध्यान भूकंप सुरक्षा उपायों की ओर आकर्षित किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!