• Wed. Apr 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

हुसैनपुर कबरा में स्कॉर्पियो कार की टक्कर से घायल हुए युवक को इलाज के लिए बरेली ले जाते समय रास्ते में मौत

ByTen News One Desk

May 11, 2025
390 Views

हुसैनपुर कबरा में स्कॉर्पियो कार की टक्कर से घायल हुए युवक को इलाज के लिए बरेली ले जाते समय रास्ते में मौत



टेन न्यूज़ !! ११ मई २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर


मीरानपुर कटरा शाहजहांपुर। क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर कबरा में स्कॉर्पियो कार की टक्कर से घायल हुए ग्राम बीरमपुर निवासी युवक को इलाज के लिए बरेली ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। कटरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए शाहजहांपुर भेज दिया।

क्षेत्र के गांव बीरमपुर निवासी महेन्द्र पाल कश्यप पुत्र पीतम लाल उम्र 27 वर्ष शुक्रवार को शाम साढ़े छः बजे ग्राम हुसैनपुर कबरा में पिपरी तिराहे पर लगे चाट के ठेले पर चाट खा रहा था। तभी ग्राम पिपरी की तरफ से आ रही तेज़ रफ़्तार स्कॉर्पियो कार संख्या यूपी 27 पी एम 9981 के चालक ने तेज़ी व लापरवाही से चलाते हुए महेन्द्र पाल कश्यप एवँ चाट के ठेले को टक्कर मार दी।

स्कॉर्पियो कार की जबरदस्त टक्कर लगने से चाट का ठेला पलट गया और महेन्द्र पाल कश्यप गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो लेकर चालक मौके पर से फरार हो गया।

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल महेन्द्र पाल कश्यप को रात में ही इलाज के लिये बरेली ले जा रहे थे। रास्ते में महेन्द्र पाल कश्यप की मौत हो गई है। पुलिस ने शनिवार की सुबह महेन्द्र पाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए शाहजहांपुर भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!