• Wed. Apr 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने गांव सिमरा में भाजपा और प्रदेश सरकार पर जमकर किए हमले, कार्यकर्ताओं से पीडीए एकता मजबूत करने का आवाहन किया

ByTen News One Desk

May 16, 2025
285 Views

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने गांव सिमरा में भाजपा और प्रदेश सरकार पर जमकर किए हमले, कार्यकर्ताओं से पीडीए एकता मजबूत करने का आवाहन किया



टेन न्यूज़ !! १६ मई  २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर ।


समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने गांव सिमरा में भाजपा और प्रदेश सरकार की जमकर बखिया उधेड़ी। भाजपा को संविधान और पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों का विरोधी बताते हुए कार्यकर्ताओं से पीडीए एकता मजबूत करने का आवाहन किया।

कहा भाजपा देश को जाति, धर्म में बांटकर नफरत फैला रही है। संविधान और देश के हित में भाजपा का सफाया जरूरी है। प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व विधायक राजेश यादव के पैतृक गांव सिउरा स्थित डिग्री कालेज परिसर में जनपद भर से आए पार्टीजनों र कार्यकर्ताओ को संबोधित किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भाजपा को झूठ बोलने और साजिश करने की आदत है। सत्ता में रहने के लिए जाति धर्म के नाम पर नफ़रत फैला रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप है। बेरोज़गारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार से बुरा हाल है। जनता को धार्मिक मुद्दों में उलझाकर ध्यान भटकाया जा रहा है।

संविधान और आरक्षण को समाप्त करके गरीब पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के अधिकार हड़पने का प्रयास सरकार कर रही है। इसे बचाने के लिए पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक को एकजुट होना जरूरी है। कहा हर विधानसभा क्षेत्र में गांव गांव पीडीए बैठक आयोजित कर भाजपा की नीति और नियत बताना है। हर वर्ग के पीड़ित और दमित के साथ खड़े होकर अन्याय का मुकाबला करने की नसीहत दी।

27 में प्रदेश से भाजपा सरकार हटाकर पीडीए सरकार बनाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए अभी से जुटने का आवाहन किया। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने भाजपा सरकार को लोकतंत्र विरोधी और अत्याचारी बताया। कहा भाजपा सरकार में दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और गरीब वर्ग का उत्पीड़न हो रहा है। कानून व्यवस्था ठप्प है। भ्रष्टाचार चरम पर है। संविधान और लोकतंत्र खतरे में है।

पीडीए एकता कायम करने और एकजुट होकर अन्याय और अत्याचार का मुकाबला करने की अपील की। पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप ने नेताओं का परिचय कराया। संचालन जितेन्द्र सिंह अड्डू ने किया। पूर्व एमएलसी अमित यादव रिंकू, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, अवधेश वर्मा, गायत्री वर्मा, रणंजय यादव, आरिफ हुसैन पप्पू, गायत्री वर्मा, सुमन पाल आदि तमाम पार्टीजन और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!