• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई

ByTen News One Desk

May 22, 2025
274 Views

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई



टेन न्यूज़ !! २२ मई २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क @शाहजहांपुर


बुधवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड (कानून व्यवस्था) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने गुंडा एक्ट, एनडीपीएस, गैंगस्टर आदि वादों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि लंबित वादों की सूची बनाकर प्रत्येक माह का लक्ष्य निर्धारित करके निस्तारित कराया जाए। उन्होंने सभी शासकीय अधिवक्ताओं को निर्देशित किया कि न्यायालय में लंबित वादों की प्रत्येक माह 30 से 40 की सूची बनाकर निस्तारित करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने शासकीय अधिवक्ताओं एवं विभागीय अधिकारियों से विशेषकर प्रमुख आपराधिक, भूमि, राजस्व व लोकहित के मामलों की स्थिति की जानकारी ली और उनके त्वरित निस्तारण हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने विभिन्न न्यायालयो में लम्बित वादों की समीक्षा के दौरान कहा कि सभी प्रकरणों में जवाब दायर कर वाद निस्तारण शीघ्र करवाया जाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!