• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

देहरादून में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग और संघर्ष मोर्चा की बैठक सम्पन्न

ByTen News One Desk

May 26, 2025
196 Views

देहरादून में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग और संघर्ष मोर्चा की बैठक सम्पन्न



टेन न्यूज।। 26 मई 2025 ।।  रिपोर्ट: ब्यूरो देहरादून(उत्तराखंड)


उत्तराखंड के जनपद देहरादून क्षेत्रगत राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग और संघर्ष मोर्चा की बैठक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लालमणि भारद्वाज के निज निवास प्रेम नगर में सम्पन्न हुई।

बैठक में दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष संस्थापक सुरेश कुमार राज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लालमणि भारद्वाज ने गीता देवी को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष और गंगा श्रेष्ठ प्रसाद को देहरादून जिले का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

साथ ही साथ श्री नागेश कुमार को देहरादून जिले का संगठन सचिव के पद पर मनोनीत किया गया।

बैठक में देवेंद्र शर्मा, सूर्य कुमार धीरज, प्रदीप कुमार समेत तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने अपने विचार रखें और बैठक को संबोधित किया। राष्ट्रीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और संघर्ष मोर्चा सभी धर्म और जातियों को लेकर बनाया गया है। यह ऊंच नीच को खत्म करने के लिए इसका विस्तार किया गया है।

गरीब बच्चों की पढ़ाई और निर्धन कन्याओं की शादी कराना संगठन के पदाधिकारी अपनी भागीदारी निभाते आ रहे हैं
कार्यक्रम के अंत मे सभी पदाधिकारियों ने कर्तव्य और निष्ठा से कार्य करने की रणनीति बनाई है।

टेन न्यूज के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट नमस्कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!