बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर एएसपी नगर ने किया रूट मार्च, सुरक्षा इंतजामों की परखी तैयारियां होली एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर और नायब इमाम की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग
---Advertisement---

हमको निष्पक्ष दिखना है और निष्पक्ष कार्य करना है, प्रशिक्षण में वीटीआर एप्प के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जाये: शुभ्रान्त कुमार शुक्ल

By Ten News One Desk

Published on:

186 Views

हमको निष्पक्ष दिखना है और निष्पक्ष कार्य करना है, प्रशिक्षण में वीटीआर एप्प के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जाये: शुभ्रान्त कुमार शुक्ल

टेन न्यूज़ !! ०३ अप्रैल २०२४ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अन्तर्गत कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में मास्टर ट्रेनर्स का अंतिम प्रशिक्षण एंव मूल्यांकन के दौरान कहा कि पोलिंग बूथ पर 2-2 घण्टे के अंतराल पर वोटिंग प्रतिशत की सूचना वीटीआर एप्प पर देनी होगी।
इस संबंध में प्रशिक्षण के दौरान विस्तार से जानकारी दी जाए। कहा कि इस बार बूथ पर यह प्रयास किये जाये कि अधिक से अधिक मतदान प्रतिशत हो। निर्वाचन प्रक्रिया के कार्य में हमको निष्पक्ष दिखना है और निष्पक्ष कार्य भी करना है। उन्होनें कहा कि प्रशिक्षण जितना छोटे ग्रुप में होगा उतना ही अच्छा होगा।
प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षाणार्थी ध्यानपूर्वक अध्ययन करे। निर्वाचन में किसी प्रकार की लापरवाही छम्य नही होगी। कहा कि ईवीएम को जिस वाहन से लेकर जायेगें, उसी वाहन से लेकर आयेगें। इस बार ईवीएम में पीला स्टीकर लगा होगा। माॅक पोल की ट्रेनिंग में विस्तार से जानकारी देने के साथ ही टेण्डर वोट एवं चैलेंज वोट के संबंध में बताया जाए।
प्रशिक्षण के पहले एवं बाद में उपस्थिति ली जाए। कहा कि निर्वाचन ड्युटी में लगे कर्मचारी इस बार ईडीसी के माध्यम से मतदान कर सकेगे। इस हेतु कर्मचारी को फार्म 12ए भरना होगा और उन्हें ईडीसी जारी कर दिया जायेगा।
प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी सदर आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment