• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव सुनकर श्रोता हुए भावविभोर

ByTen News One Desk

Jun 13, 2025
334 Views

श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव सुनकर श्रोता हुए भावविभोर



टेन न्यूज़ !! १३ जून २०२५ !! रिपोर्ट: ब्यूरो, लोकेशन:- औरेया


एंकर…. जनपद औरैया के अजीतमल क्षेत्रगत ग्राम अमावता में गमा देवी मंदिर स्थित चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन आचार्य पंडित अनुज द्विवेदी महाराज ने अपने मुखारविंद से श्रोताओं को भगवान श्री कृष्ण के जन्म की कथा सुनाई।

जहां भगवान श्री कृष्ण के जन्म की कथा सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए।

कथा में परीक्षित पुष्पा सिंह सेंगर और रामराज सिंह सेंगर बने कथावाचक ने बताया कि जब पृथ्वी पापियों का बोझ सहन नहीं कर पा रही थी तब सभी देवता ब्रह्मा जी व शिव जी के साथ क्षीर सागर में भगवान की स्तुति करने लगे।

तब भगवान श्री हरि ने प्रसन्न होकर देवताओं को बताया कि मैं वासुदेव व देवकी के घर कृष्ण रूप में जन्म लूंगा और वृंदावन में मां यशोदा व नंदबाबा के घर बाल लीलाएं करूंगा।

इसलिए आप सब भी उस समय धरती पर किसी न किसी रूप में उपस्थित रहना।

कथावाचकों के अनुसार जब भगवान ने पृथ्वी पर श्रीकृष्ण अवतार धारण किया तब सभी देवता और स्वयं ब्रह्मा व शिव जी भी भगवान की लीलाओं के साक्षी बने थे।

उन्होंने बताया कि इस तरह जब भी पृथ्वी पर कहीं भी भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाता है तो सब देवी देवता भी वहां अवश्य आते हैं और भगवान के जन्मोत्सव का आनंद लेते हैं।

कथावाचक ने कहा कि जब भगवान ने कृष्ण जन्म लिया था तब पृथ्वी पर न जाने कितने जन्मों से जीव भगवान की प्रतीक्षा कर रहे थे। इसी तरह जब भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाता है और उस जन्मोत्सव में जो भाग लेते है वे कोई साधारण जीव नहीं होते वे बहुत पुण्यआत्मा होते है।

इस मौके पर रघुराज, आदेश,अल्पेश, सुनील ,कल्लू,दीपक, लल्ला आदि लोग मौजूद रहे।

टेन न्यूज के लिए औरेया से ब्यूरो रिपोर्ट नमस्कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!