• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी के अध्यक्षता में जिला विकास समिति की बैठक संपन्न, 15 जून को 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह का शुभारंभ गंगा एक्सप्रेस-वे के एयरपोर्ट पर किया जाएगा

ByTen News One Desk

Jun 13, 2025
221 Views

जिलाधिकारी के अध्यक्षता में जिला विकास समिति की बैठक संपन्न, 15 जून को 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह का शुभारंभ गंगा एक्सप्रेस-वे के एयरपोर्ट पर किया जाएगा



टेन न्यूज़ !! १३ जून २०२५ !! डीपी सिंह@शाहजहांपुर


जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समिति की बैठक कैंप कार्यालय में आयोजित की गई जिसमें जिला विकास समिति द्वारा कराए जाने वाले शासकीय कार्यों पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी बताया कि जिला विकास समिति का उद्देश्य है कि छोटे-छोटे सरकारी कार्यों को आसानी से कराया जा सकें। इस समिति द्वारा शिक्षा, गरीबी उन्मूलन, ग्रामीण विकास, सार्वजनिक स्थलों पर विकास सहित अन्य कार्य इस कराये जा सकते हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि भैंसी नदी की खुदाई का कार्य, श्रीमद् गीता भागवत प्रतियोगिता एवं बेसिक शिक्षा विभाग में अगले वर्ष से प्रत्येक क्लास के टॉपर बच्चों को जिला विकास समिति से कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक ऐसी गौशाला विकसित की जाए जिसमें लोग अपने बच्चों का जन्मदिन, शादी की सालगिरह आदि कार्यक्रम आयोजित कर सकें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिला विकास समिति के आय के स्रोतों पर भी गहनता से विचार किया जाए

बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी योग सप्ताह (15 जून से 21 जून 2025) एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2025) की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्णय लेते हुए कहा कि 15 जून को योग सप्ताह का शुभारंभ गंगा एक्सप्रेस-वे के एयर पट्टी पर कराया जाएगा।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि 14 जून तक सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाए 15 जून को प्रातः 6:00 बजे से योगाभ्यास हवाई पट्टी पर कराया जाए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वह निर्धारित कार्यक्रमों की सफलता हेतु समन्वय स्थापित करें और समयबद्ध तरीके से आवश्यक तैयारियां पूर्ण करें।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 अपराजिता सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 विवेक कुमार मिश्रा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक राशिद अली, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी, आयुष चिकित्सा अधिकारी एवं योग प्रशिक्षक सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *