Shahjahanpur में जीएसटी की फर्जी फर्म बनाकर 2 करोड़ की कर चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार जलालाबाद के याकूबपुर में युवक ने खुद को मारी गोली, गांव में शोक की लहर तिलहर में हाईवे पर भीषण हादसा, डीसीएम चालक की मौत तिलहर में नायब तहसीलदार के किराए के मकान में चोरी, ताले तोड़कर खंगाला घर, पुलिस जाँच में जुटी  रायबरेली: जन सुविधा केंद्र संचालक से लूट का खुलासा, अमेठी के दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार
---Advertisement---

हस्ताक्षर अभियान के द्वारा लिया संकल्प: जनपद को बनाना है बाल श्रम मुक्त: जिलाधिकारी

By Ten News One Desk

Published on:

129 Views

हस्ताक्षर अभियान के द्वारा लिया संकल्प: जनपद को बनाना है बाल श्रम मुक्त: जिलाधिकारी

टेन न्यूज़ !! १३ जून २०२५ !! डीपी सिंह @डेस्क न्यूज़, शाहजहाँपुर

अन्तर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जनपद शाहजहाँपुर में “बाल श्रम जागरूकता सप्ताह” (दिनांक 12 से 17 जून 2025) का शुभारंभ एक जन-जागरूकता हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से किया गया। इस अभियान का उद्देश्य जनपद को बाल श्रम से मुक्त करना और बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है।

संकल्प लिया गया –
“शाहजहाँपुर ने ठाना है, जनपद को बाल श्रम मुक्त बनाना है।
बच्चों को शिक्षा से जोड़कर, उनको मुख्य धारा में लाना है।”

इस अवसर पर आयोजित हस्ताक्षर अभियान में जनपद के गणमान्य जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बाल श्रम के खिलाफ एकजुट होकर संकल्प लिया।

कार्यक्रम में सांसद श्री अरुण कुमार सागर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता यादव, विधायक जलालाबाद श्री हरि प्रकाश वर्मा, विधायक ददरौल श्री अरविंद कुमार सिंह, जिलाधिकारी श्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह, नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री हरिवंश कुमार, सहायक श्रम आयुक्त नासिर खान सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण तथा शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भी हस्ताक्षर कर अपना समर्थन प्रदान किया।

इस अभियान के माध्यम से जनपदवासियों से आह्वान किया गया कि वे बाल श्रम के उन्मूलन में अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाएं तथा हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार दिलाने में प्रशासन का सहयोग करें।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment