• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति स्वच्छता भारत मिशन ग्रामीण की बैठक संपन्न

ByTen News One Desk

Jun 14, 2025
232 Views

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति स्वच्छता भारत मिशन ग्रामीण की बैठक संपन्न



टेन न्यूज़ !! १४ जून २०२५ !! रिपोर्ट: डीपी सिंह@डेस्क न्यूज, लोकेशन: शाहजहाँपुर


एंकर…जनपद शाहजहाँपुर में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति स्वच्छता भारत मिशन ग्रामीण की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में पंचायतीराज विभाग की योजनायों, व्यक्तिगत शौचालय, शौचालय के लम्बित आवेदन, आर०आर०सी० सेंटर, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन एवं सामुदायिक शौचालयों आदि की समीक्षा की गयी।

एडीओ पंचायत निगोही एवं कलान के कार्यों की स्थिति ठीक ना होने पर जिलाधिकारी ने विभागीय कार्रवाई एवं एडीओ पंचायत जलालाबाद को निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देशित किया कि माह अप्रैल एवं मई, 2025 का जिन परिवारों द्वारा ओ०एस०आर० 100 रू० जमा कर दिया गया है उन परिवारों को दो बाल्टियां गीले कूडे एवं सूखे कूडे हेतु उपलब्ध कराई जाये।

उन्होंने समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी को एवं समस्त सचिवों को एक-एक गांव आवंटित कर आर०आर०सी० संचालित कराने के निर्देश दिए।

समस्त खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सप्ताह में एक दिवस में अभियान चलाकर गांव से प्लास्टिक एकत्रित कर प्लास्टिक यूनिट पर एकत्रित की जाये।

साथ ही ग्राम पंचायत में समुदायिक शौचालयो पर कार्यरत केयर टेकर को ही आर०आर०एसी सेन्टर पर लगाये जाने हेतु निर्देशित किया।

डीएम ने समस्त सहायक विकास अधिकारियों को एक-एक ग्राम में आर०आर०सी० संचालित एवं ओ०एस०आर० जमा कराने हेतु निर्देशित किया। साथ ही बृहद गौशालाओं पर चर्चा की गयी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, जिला कन्सलटेन्ट उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *