• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

निगोही सीएचसी बना तालाब, जलभराव से अस्पताल परिसर में इलाज से पहले जूझ रहे मरीज

ByTen News One Desk

Jun 17, 2025
274 Views

निगोही सीएचसी बना तालाब, जलभराव से अस्पताल परिसर में इलाज से पहले जूझ रहे मरीज



टेन न्यूज़ !! १७ जून २०२५ !! रिपोर्ट: पप्पू अंसारी, लोकेशन: शाहजहाँपुर


जनपद शाहजहांपुर के निगोही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सोमवार को हुई हल्की बारिश के बाद जलभराव की गंभीर समस्या सामने आई।

अस्पताल का मुख्य गेट हो या ओपीडी की ओर जाने वाला बरामदा—हर तरफ पानी ही पानी नजर आया।

जलभराव से इलाज के लिए आए मरीजों और उनके तीमारदारों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

हल्की बारिश जहां लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत देने वाली रही, वहीं सीएचसी परिसर में जलभराव ने स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को चुनौतीपूर्ण बना दिया।

मरीजों को पानी भरे रास्तों से होकर अस्पताल के अंदर जाना पड़ा। कई जगह फिसलन के कारण कुछ तीमारदारों के गिरने की भी जानकारी मिली है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बार बारिश में यही स्थिति बनती है लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।

जलभराव के चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ने का भी खतरा मंडरा रहा है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों की आशंका जताई जा रही है।

नगरवासियों ने स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि सीएचसी परिसर की जल निकासी व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त कराया जाए, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को राहत मिल सके।

टेन न्यूज के लिए शाहजहाँपुर से पप्पू अंसारी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!