• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

भाजपाइयों ने नगर पालिका प्रतिनिधि का घेराव कर कार्यालय में लगाया ताला

ByTen News One Desk

Jun 17, 2025
153 Views

भाजपाइयों ने नगर पालिका प्रतिनिधि का घेराव कर कार्यालय में लगाया ताला



टेन न्यूज़ !! १७ जून २०२५ !! रिपोर्ट: प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, लोकेशन: कन्नौज


यूपी के जनपद कन्नौज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।

जहां भाजपाइयों ने नगर पालिका प्रतिनिधि का घेराव कर जमकर नारे बाजी की और अध्यक्ष प्रतिनिधि के कार्यालय में ताला लगा दिया है।

आपको बताते चले कि जनपद कन्नौज में कन्नौज नगर पालिका में कार्यरत स्वर्ग वाहन और फ्रीजर की बदहाल व्यवस्था को लेकर सदर एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में तय समय सीमा के चलते नगर पालिका द्वारा कोई सुधार न किए जाने से भाजपाइयों में गुस्सा फूट पड़ा है।

और भाजपा नगर अध्यक्ष शिवेंद्र कुमार योगी, सेना प्रमुख पवन पांडे, गोपाल पांडे की अगुवाई में दर्जनों की संख्या में भाजपाइयों ने नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी रईस का घेराव कर समस्या के निदान की मांग उठाई।

साथ ही अध्यक्ष प्रतिनिधि के कमरे में तालाबंदी करते हुए समस्या का निदान न होने पर पूरी नगर पालिका में तालाबंदी करने की चेतावनी दी गई है।

टेन न्यूज के लिए कन्नौज से प्रभाष चंद्र की रिपोर्ट नमस्कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!