• Fri. Apr 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

प्रमुख सचिव अमृत अभिजात एवं जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के साथ जनपद शाहजहाँपुर के बिसरात घाट स्थित हनुमतधाम का भ्रमण किया

ByTen News One Desk

Jun 20, 2025
271 Views

प्रमुख सचिव अमृत अभिजात एवं जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के साथ जनपद शाहजहाँपुर के बिसरात घाट स्थित हनुमतधाम का भ्रमण किया



टेन न्यूज़ !! २० जून २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर


उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री अमृत अभिजात एवं जिलाधिकारी श्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह के साथ जनपद शाहजहाँपुर के बिसरात घाट स्थित हनुमतधाम का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ बैठक कर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने हनुमतधाम के दर्शन किए तथा खन्नौत नदी के तट पर जारी निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

इसी क्रम में नगर विकास विभाग, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, उत्तर प्रदेश शासन के माननीय प्रमुख सचिव श्री अमृत अभिजात द्वारा दिनांक 19 जून, 2025 को शाहजहाँपुर जनपद का भ्रमण किया गया। उन्होंने नगर विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

प्रमुख सचिव के शाहजहाँपुर आगमन के पश्चात सर्वप्रथम रेती क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित कल्याण सिंह सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया गया। इसके उपरान्त नगर निगम शाहजहाँपुर द्वारा फत्तेपुर रेती में निर्मित पं. दीनदयाल उपाध्याय बहुउद्देशीय सामुदायिक केन्द्र का निरीक्षण किया गया।

सामुदायिक केन्द्रों के निरीक्षण के पश्चात प्रमुख सचिव बिसरात घाट स्थित हनुमतधाम पहुँचे, जहाँ उन्होंने देवदर्शन कर सिंचाई विभाग द्वारा निर्माणाधीन परियोजना — पक्का पुल से हनुमतधाम होते हुए नया पुल तक — में किए जा रहे सौंदर्यीकरण, रिटेनिंग वाल निर्माण एवं रिवर बैंक डेवलपमेंट कार्यों का अवलोकन किया।

इसके पश्चात सी.एंड.डी.एस. विभाग द्वारा ककरां स्थित निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय भवन का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव ने निर्देशित किया कि इस परियोजना हेतु आगामी चार माह का साप्ताहिक कार्य योजना तैयार की जाए तथा कार्यों को ड्रॉइंग, डिजाइन एवं मानकों के अनुसार समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए।

तत्पश्चात नगर निगम द्वारा सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत अहमद उल्ला शाह मजार से तेल टंकी होते हुए लिबास टेलर्स तिराहा तक चल रही सड़क सुदृढ़ीकरण परियोजना का निरीक्षण किया गया। इसके उपरांत शहीद उद्यान पहुँचकर उन्होंने ओपन थिएटर / एम्फीथिएटर का अवलोकन किया।

निरीक्षण के अंतिम चरण में प्रमुख सचिव छावनी परिषद स्थित शहीद संग्रहालय पहुँचे और वहीं स्थित नव निर्मित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस सामुदायिक केन्द्र का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव श्री अमृत अभिजात द्वारा समस्त निर्माण कार्यों को गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। इस निरीक्षण कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह, नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, मुख्य अभियंता नगर निगम श्री एस.के. अंबेडकर, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता, परियोजना प्रबंधक सी.एंड.डी.एस. सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *