बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर एएसपी नगर ने किया रूट मार्च, सुरक्षा इंतजामों की परखी तैयारियां होली एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर और नायब इमाम की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग
---Advertisement---

कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की 10 बाइक के साथ 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

By Ten News One Desk

Published on:

114 Views

कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की 10 बाइक के साथ 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

टेन न्यूज़ !! २० जून २०२५ !! राकेश सिंह ब्यूरो, सुल्तानपुर।

पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत बुधवार को कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली। अमहट चौराहे पर वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पुरानी हवाई पट्टी अमहट के पास से चोरी की 10 मोटर साइकिलों के साथ चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शुभम कुमार पुत्र स्व. हरिवंश सिंह, निवासी जलालुद्दीन नगर, थाना महाराजगंज, जनपद अयोध्या,महान दूबे पुत्र संजय दूबे, निवासी करदासपुर, थाना अहिरौली, जनपद अम्बेडकरनगर,सचिन तिवारी पुत्र संतोष तिवारी, निवासी तिवारीपुर प्रताबीपुर, थाना भीटी, जनपद अम्बेडकरनगर और आयुष दूबे पुत्र राम कुमार दूबे, निवासी कपासी, थाना रौनाही, जनपद अयोध्या के रूप में हुई।

कोतवाली नगर पुलिस ने मौके से HF डीलक्स, पैशन प्लस, बजाज प्लेटिना, डिस्कवर, स्प्लेंडर प्लस, पल्सर समेत कुल 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इनमें से कई गाड़ियों की नंबर प्लेट और इंजन-चेचिस नंबर अपठनीय पाए गए हैं।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment