• Tue. Jul 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

 कटरा में हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, टैंकर की टक्कर से तीन की मौत, चार घायल

ByTen News One Desk

Jun 27, 2025
440 Views

 कटरा में हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, टैंकर की टक्कर से तीन की मौत, चार घायल



फीलनगर मोड़ के पास देर रात हुआ हादसा, कार सवार युवक कर रहे थे बातचीत, तभी हुआ हादसा


टेन न्यूज़ !! २७ जून २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर


जनपद के मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-24 पर स्थित गांव फीलनगर मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब कार सवार युवक सड़क किनारे मोटरसाइकिल सवारों से बातचीत कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, हादसा बीती देर रात हुआ। मीरानपुर कटरा थानाध्यक्ष जुगल किशोर पाल ने बताया कि एक राहगीर ने सूचना दी कि हाईवे पर भीषण हादसा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने योगेश कुरील (पुत्र बंशीलाल), विवेक मिश्रा (पुत्र श्रीकांत मिश्रा) — दोनों निवासी जनपद बाराबंकी — तथा मुबस्सर अली (पुत्र नाजिर अली), निवासी जनपद रामपुर को मृत घोषित कर दिया।

घटना में घायल अन्य चार लोगों — नरेश चौधरी, महेश, शिवकुमार (तीनों निवासी जनपद बाराबंकी) तथा जुनैद (निवासी रामपुर) — का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

थानाध्यक्ष जुगल किशोर पाल ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है, और तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल दुर्घटना में शामिल कार, मोटरसाइकिल और टैंकर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों की ओर ध्यान खींचा है। क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!