बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर एएसपी नगर ने किया रूट मार्च, सुरक्षा इंतजामों की परखी तैयारियां होली एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर और नायब इमाम की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग
---Advertisement---

जिलाधिकारी ने खन्नौत एवं गर्रा नदी के बढ़ते जलस्तर का लिया जायजा, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट

By Ten News One Desk

Published on:

330 Views

जिलाधिकारी ने खन्नौत एवं गर्रा नदी के बढ़ते जलस्तर का लिया जायजा, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट

टेन न्यूज़ !! ०४ सितम्बर २०२५ !! रिपोर्ट : डेस्क न्यूज़, लोकेशन : शाहजहांपुर

जनपद शाहजहांपुर में लगातार बारिश और बैराज से छोड़े जा रहे पानी के चलते जिले में बाढ़ की स्थिति बनती जा रही है। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने  खन्नौत नदी के हनुमत धाम तथा गर्रा नदी के अजीजगंज व राईखेड़ा तटबंध पर पहुंचकर जलस्तर का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविन्द कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, एसडीएम सदर संजय पांडेय और शारदा नहर के अधिशासी अभियंता सुनील भास्कर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जलस्तर बढ़ने की स्थिति में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। सभी बाढ़ राहत टीमें सक्रिय रहें और संभावित प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करती रहें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीणों को समय-समय पर जलस्तर व बाढ़ की स्थिति की सही जानकारी दी जाए और जरूरत पड़ने पर उन्हें सुरक्षित स्थानों व राहत शिविरों में शिफ्ट किया जाए।

जलस्तर की स्थिति (03 सितंबर दोपहर 12 बजे तक):

गर्रा नदी, अजीजगंज पुल पर: 147.600 मीटर

खन्नौत नदी, लोधीपुर पुल पर: 144.700 मीटर

जानकारी के अनुसार, कठना नदी का 17,000 क्यूसेक पानी गर्रा नदी में मिल रहा है। वहीं, दियूनी बैराज से 02 और 03 सितंबर की रात में करीब 54,120 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जबकि आज पूर्वाह्न 11 बजे तक 48,058 क्यूसेक पानी गर्रा नदी में छोड़ा जा चुका है। इसका असर 06 सितंबर तक शाहजहांपुर में दिखेगा। अनुमान है कि गर्रा नदी का जलस्तर खतरे के निशान 148.800 मीटर के करीब पहुँच सकता है, यानी वर्तमान जलस्तर से लगभग 4 फीट की बढ़ोतरी संभव है।

इसी प्रकार, खन्नौत नदी के कैचमेंट क्षेत्र में हो रही बारिश से लोधीपुर पुल पर जलस्तर खतरे के निशान 145.750 मीटर तक पहुँचने का अनुमान है।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन की टीमें मुस्तैद हैं और किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बाढ़ से संबंधित आपातकालीन नंबर: बाढ़ नियंत्रण कक्ष: 05842-351037, 05842-351038, 05842-462754, 05842-220018

टोल फ्री: 1077 (24×7 उपलब्ध) जारी किया गया है! टेन न्यूज़ के लिए डेस्क रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment