• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर चीनीमिल कर्मचारियों का धरना स्थगित

ByTen News One Desk

Sep 6, 2025
177 Views

तिलहर चीनीमिल कर्मचारियों का धरना स्थगित



टेन न्यूज़ !! ०६ सितम्बर २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


तिलहर- शाहजहांपुर चीनी मिल कर्मचारियों के चलाए जा रहे धरना स्थल पर आज चौथे दिन प्रधान प्रबंधक श्री शैलेन्द्र अस्थाना ने धरना स्थल पर पहुंच कर कैजुअल कर्मचारी जिनको 265 रु दिन मिलता था और अब उनको 35 रू बड़ा कर उनको 1 अक्टूबर 2025 से 300 रुपए दिन दिया जाएगा और जिन कर्मचारियों को 300 रु0 दिन दिया जा रहा था अब उनको 25 रुपए बड़ा कर अब उनको 325 रुपए दिन दिया जाएगा ,

जिन कर्मचारियों को ड्यूटी से बिठा दिया था उन सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर पुनः वापस लेने की प्रधान प्रबंधक ने घोषणा की।

इस मौके पर भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पराज सिंह यादव, चीफ कैमिस्ट राम लखन प्रजापति,चीफ इंजीनियर महेंद्र सिंह यादव,C A साहब,भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी के तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार वर्मा,संजय कुमार यादव,महेश वर्मा,महेश गंगवार,बिजेंद्र प्रजापति, दुर्वेश यादव,प्रदीप कुमार यादव,नरेश,विनोद,मुनेंद्र,कमलेश,गोबिंद राम आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!