• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जन्यूरी में महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिवार पर लाठी-डंडों और बांका से हमला, महिला समेत तीन लोग घायल

ByTen News One Desk

Sep 22, 2025
141 Views

जन्यूरी में महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिवार पर लाठी-डंडों और बांका से हमला, महिला समेत तीन लोग घायल•



टेन न्यूज।। 22 सितंबर 2025 ।। अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


तिलहर क्षेत्र के गांव जन्यूरी में महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिवार पर लाठी-डंडों और बांका से हमला कर दिया गया। घटना में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।

घायलों में एक का पैर टूट गया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 19 सितंबर को उसकी बहू दोपहर करीब दो बजे घर के बाहर रेत भर रही थी।

इसी दौरान गांव के युवक पहुंचे और बहू के साथ गलत हरकत करने लगे। शोर सुनकर महिला के ससुर पहुंचे और बहू को बचाया।

आरोप है कि इसी बीच गांव के युवक अपने साथियों के साथ आ गए और लाठी-डंडों व बांका से हमला कर दिया।

हमले में पीड़ित का पैर टूट गया, उनकी पत्नी को गुम चोटें आई और बहू गंभीर रूप से घायल हो गई। कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!