• Tue. Apr 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में यातायात माह का शुभारंभ, पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया अभियान का आगाज़

ByTen News One Desk

Nov 2, 2025
79 Views

कन्नौज में यातायात माह का शुभारंभ, पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया अभियान का आगाज़



सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को किया गया जागरूक, पूरे माह चलेगा अभियान


टेन न्यूज़ !! ०२ नवम्बर २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज।


जनपद कन्नौज में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के अंतर्गत यातायात माह का शुभारंभ शुक्रवार को बड़े ही उत्साहपूर्वक किया गया।
रिजर्व पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन हाल में आयोजित उद्घाटन समारोह में पुलिस अधीक्षक कन्नौज श्री विनोद कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन से यातायात प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसके माध्यम से जिलेभर में सड़क सुरक्षा से जुड़ा संदेश प्रसारित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं, नागरिकों एवं पुलिसकर्मियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
श्री विनोद कुमार ने लोगों से अपील की कि वे सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, तेज गति से वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें तथा शराब पीकर वाहन चलाने से बचें

उन्होंने बताया कि पूरे माह भर जनपद में सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
साथ ही विशेष चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

कार्यक्रम में एक कलाकार ने “यमराज” का रूप धारण कर लोगों को संदेश दिया कि यातायात नियमों की अनदेखी मौत को न्योता देने के समान है। इस प्रस्तुति ने उपस्थित जनों को गहराई से प्रभावित किया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. प्रियंका बाजपेई, यातायात प्रभारी कन्नौज, विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रबंधक, एनसीसी कैडेट सहित अनेक अधिकारी व पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

 टेन न्यूज़ के लिए कन्नौज से प्रभाष चंद्र की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *