• Mon. Apr 6th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

नए आपराधिक कानूनों पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित — पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम

ByTen News One Desk

Nov 2, 2025
208 Views

नए आपराधिक कानूनों पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित — पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम



टेन न्यूज़ !! ०२ नवम्बर २०२५ !! प्रभ्श चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज।


जनपद कन्नौज के रिजर्व पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन हाल में शनिवार को नए आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूकता अभियान (NCL Awareness 2.0) के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक कन्नौज श्री विनोद कुमार ने की।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि नए आपराधिक कानूनों का उद्देश्य न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल और त्वरित बनाना है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए इन नए प्रावधानों में नागरिकों की सुविधा और न्यायिक प्रणाली में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण नवाचार किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने विस्तार से बताया कि—

  • जीरो एफआईआर और ई-एफआईआर की प्रक्रिया को और सशक्त किया गया है,

  • समयबद्ध न्याय सुनिश्चित करने के लिए ठोस कानूनी प्रावधान जोड़े गए हैं,

  • महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित नए नियमों को लागू किया गया है,

  • फॉरेंसिक और तकनीकी साक्ष्यों के उपयोग को अनिवार्य किया गया है,

  • और सबसे महत्वपूर्ण, पीड़ित-केंद्रित न्याय प्रणाली को प्राथमिकता दी गई है।

उन्होंने कहा कि इन सुधारों का मकसद भारत की न्याय प्रणाली को अधिक मानवीय, विश्वसनीय और आधुनिक स्वरूप देना है ताकि प्रत्येक नागरिक को शीघ्र और निष्पक्ष न्याय मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, सभी क्षेत्राधिकारीगण, अभियोजन अधिकारी स्वेता कटियार, सहायक अभियोजन अधिकारी रंजीत सिंह एवं शिवम सिंह, प्रतिसार निरीक्षक तथा सभी थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 टेन न्यूज़ के लिए कन्नौज से प्रभाष चंद्र की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *