बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर एएसपी नगर ने किया रूट मार्च, सुरक्षा इंतजामों की परखी तैयारियां होली एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर और नायब इमाम की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग
---Advertisement---

तिलहर के लाल और बेटी ने बढ़ाया नगर का मान, दोनों बने चार्टर्ड अकाउंटेंट

By Ten News One Desk

Published on:

211 Views

तिलहर के लाल और बेटी ने बढ़ाया नगर का मान, दोनों बने चार्टर्ड अकाउंटेंट

टेन न्यूज़ ii 05 नवम्बर 2025 ii अमुक सक्सेना, तिलहर (शाहजहांपुर)।

तिलहर नगर की प्रतिभाओं ने एक बार फिर सफलता का परचम फहराया है। नगर के दो होनहार युवाओं ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की कठिन परीक्षा पास कर तिलहर का नाम रोशन किया है।

नगर के मोहल्ला मौजमपुर निवासी प्रतिष्ठित व्यापारी संजीव कुमार गुप्ता के पुत्र प्रतुल गुप्ता ने पहली बार में ही सीए परीक्षा पास कर सफलता का परचम लहराया। उन्होंने शाहजहांपुर के शंकर मुमुक्ष विद्यापीठ से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद दिल्ली में रहकर सीए की पढ़ाई पूरी की। प्रतुल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु स्वर्गीय श्री मूर्खनंद, माता श्रीमती नीरज गुप्ता एवं पिता संजीव कुमार गुप्ता को दिया है। उनकी सफलता पर नगरवासियों एवं परिचितों ने बधाइयों का तांता लगा दिया।

वहीं, नगर के मोहल्ला दातागंज निवासी आशिका सिंह, जो अनाम कुशवाहा और मोनिका सिंह की पुत्री तथा आर.बी.एम. इंटर कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता स्व. सत्यभान सिंह की पौत्री हैं, ने भी सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर तिलहर का मान बढ़ाया है।

उनकी इस उपलब्धि पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख शक्ति कुमार सिंह ‘बूटी’, आर.पी. सिंह कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के प्रबंधक अवनीश कुमार सिंह ‘सोनू’, प्रमोद सिंह, व्यापारी नेता हितेश गुप्ता, रिंकू सहित अनेक लोगों ने शुभकामनाएं दीं।
माता-पिता ने बेटी को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया।

तिलहर के इन दोनों होनहारों की उपलब्धि पर नगर में खुशी की लहर दौड़ गई है, और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment