तिलहर में हाईवे पर भीषण हादसा, डीसीएम चालक की मौत तिलहर में नायब तहसीलदार के किराए के मकान में चोरी, ताले तोड़कर खंगाला घर, पुलिस जाँच में जुटी  रायबरेली: जन सुविधा केंद्र संचालक से लूट का खुलासा, अमेठी के दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार जलालाबाद पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार कटरा थाने में त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न
---Advertisement---

दशकों से मरम्मत की राह देख रही मार्ग, जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से ग्रामीण परेशान

By Ten News One Desk

Published on:

47 Views

दशकों से मरम्मत की राह देख रही मार्ग, जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से ग्रामीण परेशान

टेन न्यूज़ ii 05 नवम्बर 2025 ii ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया।

जनपद के ग्राम अजुआपुर व हालेपुर को जोड़ने वाली सड़क की हालत इतनी दयनीय हो चुकी है कि लोगों को चलना मुश्किल हो गया है। लोगों का कहना है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क।

हाल यह है कि बल्लापुर -अजुआपुर-रतनपुर गढ़िया से होते हुए अटसू-अछल्दा मार्ग से जुड़ने वाली व अटसू से हालेपुर, बिरहुनी मार्ग बदहाली का प्रतीक बन चुकी है। कई किलोमीटर लंबा हिस्सा पूरी तरह जर्जर हो चुका है। बरसात में तो हालात और भी खराब हो जाती हैं, लेकिन अब तो सर्दी और गर्मी में भी निकल पाना दुश्वार है।

छोटे-बड़े सभी वाहन चालकों को यहां से गुजरने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क का निर्माण लगभग एक दशक पूर्व कराया गया था। तब से अब तक कोई ठोस मरम्मत या पुनर्निर्माण कार्य नहीं हुआ।

चुनाव आते हैं, नेता आते हैं, वादे करते हैं, लेकिन जैसे ही मतगणना समाप्त होती है, यह क्षेत्र फिर से उपेक्षा की धूल में दब जाता है।ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई, किंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

स्थानीय निवासी राम किशोर, मनीष,अशोक और राजेश ने बताया कि यह सड़क अब दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है। बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को असली गहराई का अंदाज़ा तक नहीं होता।

ग्रामीणों ने मांग की है कि संबंधित विभाग शीघ्र कार्रवाई करे और सड़क का पुनर्निर्माण कराया जाए। अब देखना यह है कि विभागीय अधिकारी कब हरकत में आते हैं, या फिर यह सड़क इसी तरह गड्ढों में अपना दम तोड़ती रहेगी।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment