• Sat. Apr 11th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहांपुर स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस का हुआ भव्य स्वागत

ByTen News One Desk

Nov 9, 2025
109 Views

शाहजहांपुर स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस का हुआ भव्य स्वागत



जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को किया रवाना, देखने उमड़ा जनसैलाब


टेन न्यूज़ !! ०९ नवम्बर २०२५ !! डीपी सिंह @अमुक सक्सेना, शाहजहांपुर।


लखनऊ से सहारनपुर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का शनिवार को पहली बार शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव हुआ। इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए स्टेशन पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी और लोगों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारे लगाए।

ट्रेन निर्धारित समय से करीब एक घंटे विलंब से शाहजहांपुर स्टेशन पहुंची। इसके आगमन पर जनप्रतिनिधियों और रेलवे अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस मौके पर ददरौल विधायक अरविंद सिंह, तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा, एमएलसी सुधीर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, महापौर अर्चना वर्मा, सहकारी बैंक चेयरमैन डी.पी.एस. राठौर और पूर्व विधायक शकुंतला देवी उपस्थित रहीं।

ट्रेन के आगमन को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह देखने को मिला। स्टेशन पर सुबह 9 बजे से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी, और करीब साढ़े 11 बजे वंदे भारत के पहुंचते ही माहौल जयघोष से गूंज उठा।

शाहजहांपुर में दो मिनट के ठहराव के दौरान वीडीएफ कॉन्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं सहित कई गणमान्य लोग ट्रेन में सवार हुए। इस अवसर पर डीआरएम संग्रह मौर्या, सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता सहित रेलवे मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

वंदे भारत के आगमन को लेकर स्थानीय नागरिकों में अपार हर्ष और गर्व की भावना देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *