• Wed. Apr 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

भाजपा मंडल महामंत्री पीयूष दुबे ने बूथ अध्यक्षों के साथ की बैठक SIR के बारे में दी जानकारी

ByTen News One Desk

Nov 13, 2025
164 Views

भाजपा मंडल महामंत्री पीयूष दुबे ने बूथ अध्यक्षों के साथ की बैठक SIR के बारे में दी जानकारी



टेन न्यूज़ !! १३ नवम्बर २०२५ !! रिपोर्टर : नीरज प्रताप सिंह, लोकेशन : छिबरामऊ (कन्नौज)


कन्नौज जनपद के तहसील छिबरामऊ विकासखंड सौरिख के शक्ति केंद्र ग्राम गोरखपुर में भाजपा महामंत्री पीयूष दुबे ने शक्ति केंद्र के समस्त बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर एक देश,एक चुनाव,एक नागरिकता के संदर्भ में जानकारी दी गई

पीयूष दुबे ने बूथ अध्यक्षों को बताया कि उन्हें किस तरह BLO के साथ सहयोग करके घर घर जाकर एक-एक बोट को बनवाना है एवं 2003 की वोटर लिस्ट में संशोधन के बाद जो 2026 की वोटर लिस्ट प्रकाशित होगी उसमें बूथ अध्यक्षों को किस तरह से सहयोग करना है इस संबंध में जानकारी व दिशा निर्देश दिए गए

इस समस्त कार्यक्रम के दौरान मंडल महामंत्री पीयूष दुबे के साथ मंडल उपाध्यक्ष अजयपाल सिंह, बूथ शक्ति केंद्र संयोजक शिवेंद्र सिंह, निवर्तमान मंडल उपाध्यक्ष सुरेश सिंह तोमर, बूथ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, उन्मेंराज सिंह, रमेश शाक्य, सुबोध बिक्रम सिंह सहित ग्राम के कई संभ्रांत लोग भी उपस्थित रहे! टेन न्यूज़ के लिए छिबरामऊ (कन्नौज) से नीरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!