बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर एएसपी नगर ने किया रूट मार्च, सुरक्षा इंतजामों की परखी तैयारियां होली एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर और नायब इमाम की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग
---Advertisement---

जिलाधिकारी ने किया रिवर फ्रंट, बरेली मोड़ चौड़ीकरण और पंप कैनाल लाइनिंग कार्यों का निरीक्षण, गति और गुणवत्ता पर दिए सख्त निर्देश

By Ten News One Desk

Published on:

75 Views

जिलाधिकारी ने किया रिवर फ्रंट, बरेली मोड़ चौड़ीकरण और पंप कैनाल लाइनिंग कार्यों का निरीक्षण, गति और गुणवत्ता पर दिए सख्त निर्देश

टेन न्यूज़ !! १५ नवंबर २०२५ !! रिपोर्ट : डीपी सिंह, लोकेशन : शाहजहांपुर

शाहजहांपुर जनपद में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने हनुमत धाम के पास खन्नौत नदी पर निर्माणाधीन रिवर फ्रंट, बरेली मोड़ चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण, तथा गर्रा नदी से निकली अजीजगंज पंप कैनाल पर 1200 मीटर सीसी लाइनिंग निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने प्रत्येक स्थल पर अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली और त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किए।

जिलाधिकारी ने पक्का पुल से नए पुल (नदी घाट) तक बन रही पक्की दीवार, पथ निर्माण और हनुमंत धाम परिसर के चारों ओर हो रहे सौंदर्यीकरण कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान टो-वॉल का कार्य प्रगति पर मिला।

जिलाधिकारी को अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता प्रथम ने बताया कि परियोजना का 40 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है और शेष कार्य अगले 2–3 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य है।
वही जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए और सभी गतिविधियों को निर्धारित समय में पूरा किया जाए।

बरेली मोड़ पर चल रहे चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने बाधा बन रहे विद्युत पोल, ई-बस स्टैंड और पेड़ों को सुरक्षित रूप से साइड में शिफ्ट कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने फर्श निर्माण को कलरफुल और आकर्षक तरीके से कराने पर जोर दिया। साथ ही नगर आयुक्त को कार्य की रफ्तार बढ़ाने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

साथ ही गर्रा नदी से निकली अजीजगंज पंप कैनाल पर 1200 मीटर सीसी लाइनिंग का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने नहर की चौड़ाई हर स्थान पर एक समान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नहर निर्माण में मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए और कहीं भी घटिया सामग्री का प्रयोग न हो।

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सभी अधिकारियों से कहा कि जनता के हित से जुड़े इन महत्वपूर्ण कार्यों में दयापूर्वक लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समय से कार्य पूर्ण न होने पर कार्यदायी संस्था पर कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, शारदा नहर खंड के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता प्रथम सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। टेन न्यूज़ के लिए शाहजहांपुर से डीपी सिंह डेस्क रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment