• Wed. Apr 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

डीएम ने किया कोलाघाट पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण, समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

ByTen News One Desk

Nov 17, 2025
102 Views

डीएम ने किया कोलाघाट पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण, समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के दिए निर्देश



टेन न्यूज़ !! १७ नवम्बर २०२५ !! रिपोर्ट : डीपी सिंह @ डेस्क न्यूज़, लोकेशन : शाहजहांपुर


शाहजहांपुर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने रामगंगा नदी पर कोलाघाट स्थित निर्माणाधीन सेतु परियोजना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की वर्तमान प्रगति, सुरक्षा मानकों और सामग्री की गुणवत्ता की विस्तार से समीक्षा की।

अधिशासी अभियंता ने बताया कि पुल के कुल 44 पिलरों में से 42 पिलरों का निर्माण पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष दो पिलर दिसंबर 2025 तक तैयार कर लिए जाएंगे। डीएम ने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य का थर्ड पार्टी सत्यापन समय से होता रहे, ताकि गुणवत्ता में कोई कमी न रह जाए। साथ ही उन्होंने निर्माण क्षेत्र में सेफ्टी मानकों का कड़ाई से पालन कराने पर जोर दिया, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

परियोजना प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सेतु निगम, ने बताया कि सेतु का 47% कार्य, जबकि पहुँच मार्ग का 10% कार्य, कुल मिलाकर 57% भौतिक प्रगति पूर्ण हो चुकी है। वर्तमान वित्तीय प्रगति 51% है। परियोजना की कुल स्वीकृत लागत ₹16683.22 लाख है। मुख्य सेतु की लंबाई 1802.14 मीटर, जबकि दोनों ओर का पहुँच मार्ग 200–200 मीटर निर्धारित है। कार्य फरवरी 2025 में शुरू हुआ था और इसे जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

गौरतलब है कि पुराना कोलाघाट पुल क्षतिग्रस्त होने के चलते जलालाबाद–शमसाबाद–मोहम्मदाबाद–सौरिख–विधुना मार्ग (राज्य मार्ग-163) पर भारी व हल्के वाहनों का आवागमन बंद है। इससे वाहनों को 50–60 किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। नए समांतर दो-लेन सेतु के बनने से राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी।

डीएम ने कार्यदाई संस्था को निर्देश दिया कि गुणवत्ता से समझौता न किया जाए और तय समय सीमा के भीतर पुल को पूरा कर जनता को समर्पित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी जलालाबाद प्रभात कुमार राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। टेन न्यूज़ के लिए शाहजहांपुर से डीपी सिंह डेस्क रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!