• Wed. Apr 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तहसील समाधान दिवस में पहुँची पीड़िता ने जान-माल की सुरक्षा की लगाई गुहार, दबंगों पर कानूनी कार्रवाई की मांग

ByTen News One Desk

Nov 17, 2025
121 Views

तहसील समाधान दिवस में पहुँची पीड़िता ने जान-माल की सुरक्षा की लगाई गुहार, दबंगों पर कानूनी कार्रवाई की मांग



टेन न्यूज़ !! १७ नवम्बर २०२५ !! रिपोर्ट : नीरज प्रताप सिंह, लोकेशन : छिबरामऊ, कन्नौज


कन्नौज जनपद की तहसील समाधान दिवस के दौरान गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के ग्राम झूसीनगर निवासी रेखा देवी ने मुख्य विकास अधिकारी कन्नौज से मिलकर अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा और दबंगों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। पीड़िता ने बताया कि वह कई महीनों से न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

रेखा देवी के अनुसार, उप जिलाधिकारी छिबरामऊ के 16 अक्टूबर 2024 के आदेश के तहत गाटा संख्या 396, रकबा 0.4310 हेक्टेयर पर तहसीलदार और गुरसहायगंज पुलिस द्वारा पक्की मेडबंदी कराई गई थी। लेकिन इसके बावजूद सुधीर, अटल और रीता सहित कुछ लोगों ने मेड तोड़कर उनकी भूमि पर कब्जा कर लिया। आरोप है कि दबंगों ने उनकी लगाई गई लोहे की बाड़ भी उखाड़ ली, विरोध करने पर मारपीट व गाली-गलौज तक की।

पीड़िता ने यह भी कहा कि वह जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, स्थानीय थाना और समाधान दिवसों में कई बार गुहार लगा चुकी हैं, मगर सुनवाई नहीं हो रही। उनका आरोप है कि मामले में स्थानीय प्रभावशाली व्यक्तियों का संरक्षण मिलने के कारण पुलिस भी कार्रवाई से बच रही है। महिलाका कहना है कि अब उन्हें और उनके बच्चों को गंभीर खतरा है।

तहसील समाधान दिवस में रेखा देवी ने मुख्य विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

अब देखना यह है कि प्रशासन पीड़ित महिला की पुकार कब तक सुनता है और क्या उसे न्याय मिल पाता है। टेन न्यूज़ के लिए छिबरामऊ से नीरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!