• Wed. Apr 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 140 जोड़ों ने लिए सात फेरे, विधायक व सीडीओ रहे मौजूद

ByTen News One Desk

Nov 22, 2025
66 Views

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 140 जोड़ों ने लिए सात फेरे, विधायक व सीडीओ रहे मौजूद



टेन न्यूज ।। 22 नम्बवर 2025 ।। लोकेशन : तिर्वा, जनपद कन्नौज, रिपोर्ट : जयपाल सिंह सेगर


जनपद कन्नौज के तिर्वा क्षेत्र के डीएन इंटर कॉलेज परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तिर्वा के विधायक कैलाश राजपूत, मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी और भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया मौजूद रहे। उनकी उपस्थिति में कुल 140 जोड़ों का विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया गया, जिनमें 18 जोड़े मुस्लिम समुदाय के भी शामिल थे।

विधायक कैलाश राजपूत ने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बहुत बड़ी सहायता है। उन्होंने कहा कि इस योजना ने कई परिवारों की आर्थिक जिम्मेदारी को आसान किया है और समाज में एक अच्छा संदेश दिया है। विधायक ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी परिवारों का धन्यवाद किया।

मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी ने भी सभी जोड़ों को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएँ दीं और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

जिला समाज कल्याण अधिकारी वेद प्रकाश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत प्रति जोड़ा 1 लाख रुपये का लाभ दिया जाता है। इसमें 60,000 रुपये कन्या के बैंक खाते में, 25,000 रुपये की उपहार सामग्री जैसे वस्त्र, चांदी की पायल-बिछिया, स्टील डिनर सेट, प्रेशर कुकर, ट्रॉली बैग, घड़ी, कूलकेज, फैन, गद्दा आदि दिए जाते हैं। शेष 15,000 रुपये विवाह समारोह के आयोजन पर खर्च किए जाते हैं।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख, खंड विकास अधिकारी, अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और नवविवाहित जोड़ों के परिजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। टेन न्यूज़ के लिए कन्नौज तिर्वा से जयपाल सिंह सेंगर की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!