रायबरेली: ठंड से बचने के लिए जलाई आग, पत्नी गंभीर रूप से झुलसी; पति भी घायल
टेन न्यूज़ ii 19 दिसम्बर 2025 ii वसीम खान ब्यूरो, रायबरेली
रायबरेली में कड़ाके की ठंड जानलेवा साबित हो रही है। यहाँ ठंड से बचने के लिए आग जलाते समय एक विवाहिता बुरी तरह झुलस गई।
उसे बचाने की कोशिश में पति भी आग की चपेट में आ गया। घटना मिल एरिया थाना क्षेत्र के संदी नागिन गांव की है। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा बीती रात उस वक्त हुआ जब 28 वर्षीय चांदनी ठंड से बचने के लिए अलाव जला रही थी। आग जल्दी जलाने के चक्कर में उसने पॉलिथीन का इस्तेमाल किया, तभी लपटें भड़क गईं और चांदनी के कपड़ों ने आग पकड़ ली। पत्नी को जलता देख पति रवीन्द्र उसे बचाने दौड़ा।
आग बुझाने की कोशिश में रविन्द्र भी मामूली रूप से झुलस गया, लेकिन चांदनी गंभीर रूप से जल गई है। फिलहाल दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
टेन न्यूज़ के लिए रायबरेली से वसीम खान की रिपोर्ट
बाइट:
रवीन्द्र (पति)…






