• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर थाने आया युवक पंचायत के दौरान बेहोश, पुलिस में हड़कंप मचा

ByTen News One Desk

Apr 27, 2024
200 Views

तिलहर थाने आया युवक पंचायत के दौरान बेहोश, पुलिस में हड़कंप मचा



टेन न्यूज़ !! २७ अप्रैल २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


तिलहर थाना क्षेत्र एक गांव की शादी में आए दो लोगो के जेवर गायब हो गए। दोनो ने पुलिस को तहरीर दी। जिसे लेकर थाने में एक दीवान ने पंचायत के लिए थाने बुलाया पंचायत दौरान एक पक्ष बेहोश ही गया। जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया । तुरंत उसे अस्पताल भिजवाया । होश आने पर उसे घर ले गए ।

क्षेत्र के गांव निजामपुर में रनवीर की शादी में २१अप्रैल को जलालाबाद के गांव दुलरामऊ निवासी अजय पुत्र कुंवरपाल अपनी पत्नी सोनी के साथ आया था। विवाह के अगले दिन अजय की बुआ महारानी की दयोरानी किरन ने पुलिस को तहरीर देकर जेवर व पचास हजार रुपए चोरी होने की बात कही।

अजय पर शक किया। दो दिन बाद अजय ने भी पत्नी सोनी का जेवर चोरी होने की पुलिस को तहरीर दे दी। और किरन पर संदेह किया। उसी मामले में हल्का के दीवान ने दोनो पक्षों को थाने बुलाया था पंचायत के दौरान युवक के बेहोश होने पर थाने में कोहराम मच गया। विनोद की पत्नी चीख चीख कर कह रही थी कि दीवान ने आखिर उसके पति को क्यों मारा ? चीख पुकार सुन कर कोतवाल विशाल प्रताप सिंह व अन्य ने बेहोशी हालत में विनोद को अस्पताल भिजबाया ।

जहां होश में आने के बाद परिजन उसे निजामपुर ले गए। पुलिस महकम में हडकंप मच गया तो वहीं पीडित सिपाही के उपर कार्रवाई की मांग करने लगे। हालाकि उसे भर्ती कराया और उसका उपचार कराया गया कोतवाल विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि विनोद को मिर्गी दौड़ा पड़ने की बात उन्हे बताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!