• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मीरानपुर कटरा में घरेलू पर्यटन सर्वे तेज, घर-घर जुटाए जा रहे आंकड़े

ByTen News One Desk

Jan 18, 2026
80 Views

मीरानपुर कटरा में घरेलू पर्यटन सर्वे तेज, घर-घर जुटाए जा रहे आंकड़े


टेन न्यूज़ ii 18 जनवरी 2026 ii पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर
मीरानपुर कटरा नगर क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में घरेलू पर्यटन सर्वे का कार्य तेजी से चल रहा है। शाहजहांपुर से आई सर्वे टीम के सदस्य सूरज कुमार यादव और नीरज कुमार द्वारा घर-घर जाकर लोगों से विस्तृत जानकारी एकत्र की जा रही है। सर्वे का मुख्य उद्देश्य घरेलू पर्यटन से जुड़े सटीक और प्रामाणिक आंकड़े जुटाना है, जिससे भविष्य की योजनाओं को बेहतर ढंग से तैयार किया जा सके।

सर्वे के दौरान प्रत्येक घर में रहने वाले परिवारों की संख्या, कुल सदस्यों का विवरण, रोजगार या काम के सिलसिले में बाहर रह रहे लोगों की जानकारी तथा वर्तमान में बाहर गए लोगों के बारे में विवरण दर्ज किया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों के आने-जाने की अवधि और उद्देश्य से संबंधित सूचनाएं भी ली जा रही हैं।

सर्वे कर्मियों के अनुसार इन आंकड़ों से क्षेत्र में घरेलू पर्यटन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। इससे पर्यटन सुविधाओं के विकास और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने में मदद मिलेगी। टीम ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!