• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

डीईओ ने उप जिलाधिकारी सदर के साथ मिश्रीपुर द्वितीय, हथौड़ा बुजुर्ग के बूथों का किया निरीक्षण

ByTen News One Desk

Jan 18, 2026
73 Views

डीईओ ने उप जिलाधिकारी सदर के साथ मिश्रीपुर द्वितीय, हथौड़ा बुजुर्ग के बूथों का किया निरीक्षण


टेन न्यूज़ ii 18 जनवरी 2026 ii डेस्क न्यूज़, शाहजहांपुर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार पाण्डेय के साथ मिश्रीपुर, हथौड़ा बुजुर्ग के बूथों का निरीक्षण किया।

निरीक्षक दौरान जिलाधिकारी ने बीएलओ द्वारा फार्म- 06 प्राप्त की जानकारी ली। उन्होंने प्राप्त फार्मो
का अवलोकन करते हुए बीएलओ को निर्देश दिए कि पूरे फॉर्म को अच्छे से भरवाएं और अच्छे क्वालिटी की फोटो ली जाए।

खंड विकास अधिकारी भावल खेड़ा द्वारा अवगत कराया गया कि सभी बीएलओ ड्यूटी पर नहीं आए हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अनुपस्थित बीएलओ की सूची उपलब्ध कराएं, उन पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्यों के अन्तर्गत दिनांक 06 जनवरी, 2026 को आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची को जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर बूथ लेविल अधिकारियों (बी०एल०ओ०) द्वारा पढ़कर सुनाया गया।

सभी ई0आर0ओ0/ए0ई0आर0ओ0,बीएलओ सुपरवाइजर तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भ्रमण कर कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण-2026 के अन्तर्गत दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि में आयोग द्वारा विशेष अभियान की अब 31.01.2026 (शनिवार), 01.02.2026 (रविवार) को सम्बन्धितों द्वारा कार्यवाहियां सुनिश्चित कराई जाएगी।

निर्वाचक नामावली में यदि कोई त्रुटि परिलक्षित हो रही है तो उस त्रुटि को दूर करने हेतु आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही की जायेगी तथा 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी अर्ह मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किये जाने की कार्यवाही की जायेगी तथा फार्म-6 प्राप्त किये जायेंगे। विशेष अभियान की तिथियों में निर्वाचक नामावली सभी मतदान केन्द्रों पर निःशुल्क नाम देखने हेतु उपलब्ध रहेगी।

अर्ह व्यक्तियों द्वारा मतदाता सूची में नाम शामिल कराये जाने के लिए फार्म-6, सूची से नाम अपमार्जित कराये जाने के लिए फार्म-7 पर तथा सूची में विद्यमान प्रविष्टि में संशोधन / प्रविष्टि को स्थानान्तरित कराये जाने के लिए फार्म-8 पर आवेदन बूथ लेविल अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकता है।

इस अवसर पर संबधित अधिकारी एवं नागरिकगण व जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!