• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ZERO FATALITY DISTRICT की दिशा में शाहजहाँपुर पुलिस की बड़ी पहल

ByTen News One Desk

Jan 20, 2026
63 Views

ZERO FATALITY DISTRICT की दिशा में शाहजहाँपुर पुलिस की बड़ी पहल


सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस लाइन में हुई विस्तृत समीक्षा बैठक


टेन न्यूज़ ii 20 जनवरी 2026 ii रिपोर्ट : डीपी सिंह @डेस्क

लोकेशन : शाहजहांपुर

शाहजहाँपुर जनपद को ZERO FATALITY DISTRICT (ZFD) के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से पुलिस लाइन शाहजहाँपुर में सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना नियंत्रण को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जो मुख्यमंत्री द्वारा 20 दिसंबर 2025 को हुई उच्चस्तरीय सड़क सुरक्षा बैठक में मिले निर्देशों के अनुपालन में आयोजित की गई।

बैठक में 1 जनवरी से 18 जनवरी 2026 के बीच जनपद में हुई सभी सड़क दुर्घटनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। दुर्घटनाओं के कारण, समय, स्थान, मृतक व घायलों की स्थिति तथा पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई पर गहन चर्चा हुई।

साथ ही चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स, क्रिटिकल कोरिडोर और संवेदनशील मार्गों पर दुर्घटना रोकथाम के लिए अल्पकालिक व दीर्घकालिक उपायों पर विचार किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने सभी थाना प्रभारियों और क्रिटिकल कोरिडोर टीम को निर्देश दिए कि प्रमुख मार्गों पर दृश्यमान पुलिसिंग, नियमित गश्त और प्वाइंट ड्यूटी को सख्ती से लागू किया जाए।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के साथ ब्लैक स्पॉट्स पर चेतावनी संकेतक, रिफ्लेक्टर और प्रकाश व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर जन-जागरूकता अभियान चलाने तथा दुर्घटना की स्थिति में ‘गोल्डन आवर’ के तहत त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का संकल्प भी दोहराया गया टेन न्यूज़ के लिए शाहजहांपुर से डीपी सिंह डेस्क रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!