सुलतानपुर: महिला थाना प्रभारी के प्रयास से सुलझा पारिवारिक विवाद, दंपति की कराई गई विदाई

टेन न्यूज़ !! २१ फरवरी २०२६ !! राकेश सिंह ब्यूरो, सुलतानपुर। पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में महिला थाना पुलिस टीम ने सराहनीय पहल करते हुए लंबे समय से चल रहे पति-पत्नी के विवाद को सुलझा दिया।
महिला थाना प्रभारी निरीक्षक हंसमती ने अपनी टीम के साथ दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर आपसी मतभेद दूर कराए। काफी समय से विवादित चल रहे इस प्रकरण में आज सकारात्मक समाधान निकल आया और दंपति ने आपसी सहमति से एक साथ रहने का निर्णय लिया।
महिला थाना प्रभारी द्वारा विधिवत रूप से पत्नी की पति के साथ विदाई कराई गई। इस अवसर पर दोनों परिवारों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
पुलिस प्रशासन की इस पहल से एक परिवार फिर से एकजुट हो सका, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश गया है।






