• Mon. May 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

“2027 में संविधान और लोकतंत्र बचाने की जंग” — गांव-गांव सपा का बिगुल, ताहिर हुसैन व तहसीन सिद्दीकी की जनसंपर्क में जुटे

ByTen News One Desk

Mar 31, 2026
85 Views

“2027 में संविधान और लोकतंत्र बचाने की जंग” — गांव-गांव सपा का बिगुल, ताहिर हुसैन व तहसीन सिद्दीकी की जनसंपर्क में जुटे


टेन न्यूज ii 31 मार्च 2026 ii तौफ़ीक़ फारुकी ब्यूरो
फर्रुखाबाद/लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति को तेज कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 29 मार्च 2026 को नोएडा (दादरी) से चुनावी अभियान का आगाज करते हुए 2012 की ऐतिहासिक जीत को दोहराने का लक्ष्य रखा है। मेहर भोज डिग्री कॉलेज ग्राउंड में आयोजित “समाजवादी समानता भाईचारा रैली” के जरिए पश्चिमी यूपी की 140 विधानसभा सीटों पर फोकस किया गया है।

पार्टी महंगाई, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फार्मूले के सहारे बीजेपी को घेरने की रणनीति पर काम कर रही है। सपा का मानना है कि यह अभियान 2027 के मिशन की निर्णायक शुरुआत है।

इसी क्रम में फर्रुखाबाद, कन्नौज और छिबरामऊ क्षेत्र में भी जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। सपा के पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत करा रहे हैं।

तहसीन सिद्दीकी ने कहा कि 2027 का चुनाव बदलाव का संकेत है और क्षेत्र की जनता सपा के साथ खड़ी नजर आ रही है। उन्होंने लोगों से पार्टी का समर्थन करने की अपील करते हुए क्षेत्र के विकास का भरोसा दिलाया।

वहीं ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने चुनाव को “देश, लोकतंत्र और संविधान बचाने की जंग” बताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए वर्ग के हक और सम्मान की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी। उन्होंने मौजूदा सरकार पर आरोप लगाया कि वह केवल कुछ चुनिंदा लोगों के हित में काम कर रही है, जबकि सपा गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं की आवाज बनकर खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!