• Sun. Apr 5th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

खेत में पड़ा मिला नवजात बच्चे का शव, मचा हड़कंप पुलिस जांच में जुटी

ByTen News One Desk

Apr 5, 2026
2 Views

खेत में पड़ा मिला नवजात बच्चे का शव, मचा हड़कंप पुलिस जांच में जुटी


टेन न्यूज़ !! ०५ अप्रैल २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया। फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव के पास खेत में एक नवजात बच्चे का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव भौनकपुर में शुक्रवार सुबह एक नवजात बच्चे का शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव के समीप संदीप पुत्र विजय करन के खेत में इन दिनों गेहूं की फसल की कटाई चल रही है। सुबह करीब पांच बजे संदीप अपनी पत्नी निशा के साथ खेत पर गेहूं की फसल काटने पहुंचे। इसी दौरान उनकी नजर खेत में पड़े एक नवजात बच्चे पर पड़ी। पास जाकर देखा तो नवजात के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और वह मृत अवस्था में पड़ा था।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच- पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *