• Sun. Apr 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में बेटे के लापता होने से टूटा पिता, एसपी से लगाई न्याय की गुहार

ByTen News One Desk

Apr 12, 2026
5 Views

कन्नौज में बेटे के लापता होने से टूटा पिता, एसपी से लगाई न्याय की गुहार


टेन न्यूज़ ii 12 अप्रैल 2026 ii प्रभाष चंद्र, कन्नौज (उत्तर प्रदेश)।
कन्नौज में एक पिता अपने बेटे के लापता होने से बेहद परेशान होकर न्याय की गुहार लगाने पुलिस अधीक्षक की चौखट पर पहुंचा। पीड़ित ने अपने बेटे की सकुशल बरामदगी की मांग करते हुए मामले में तत्काल कार्रवाई की अपील की है।

पीड़ित सुरेश कुमार पुत्र देवी दयाल यादव, निवासी ग्राम आस कनर पुर्वा थाना कन्नौज, ने बताया कि उनका पुत्र राहुल कुमार ट्रक चालक है और एक प्राइवेट कंपनी में एनसीएस के तहत कार्य करता था। 28 मार्च 2026 को वह बंगाल में डिलीवरी देने गया था, लेकिन उसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा।

परिजनों के अनुसार, राहुल कुमार से संपर्क न होने पर परिवार को अनहोनी की आशंका सता रही है। पीड़ित ने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले राहुल का कुलदीप कुमार, निवासी मुरली नगरा थाना छिबरामऊ, के साथ विवाद हुआ था। इस विवाद से जुड़ी एक मोबाइल रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है, जिसे वे साक्ष्य के रूप में पुलिस को सौंपने को तैयार हैं।

पीड़ित पिता ने पुलिस प्रशासन से बेटे को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने आशंका जताई है कि कहीं उनके पुत्र के साथ कोई गंभीर वारदात न हो गई हो।

अब यह देखना अहम होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करती है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में कितना सफल होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *