“पीलीभीत में अंबेडकर जयंती की धूम” श्रद्धा, संकल्प और सामाजिक समरसता का संदेश
टेन न्यूज़ ii 14 अप्रैल 2026 ii रामचंद्र सक्सेना ब्यूरो, पीलीभीत। जिलेभर में 14 अप्रैल को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती उत्साह, उल्लास और उमंग के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रसून द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रोशनी यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला विकास अधिकारी एवं नगर मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर सहित अन्य अधिकारियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया। भारतीय संविधान के निर्माण में उनका योगदान अमूल्य है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
अधिकारियों ने कहा कि बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम उनके बताए मार्ग पर चलकर एक समतामूलक और सशक्त समाज का निर्माण करें। साथ ही उन्होंने सभी को अपने कर्तव्यों का निष्ठा और संकल्प के साथ पालन करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी नवल सक्सेना, चन्द्रकान्ता, ज्वाला प्रसाद, अश्वनी राजा, राकेश कुमार (नाजिर सदर), कान्ता प्रसाद (नायब नाजिर), कैलाश चन्द्र, विमल कुमार, शोभित सक्सेना, दुर्गेश कुमार, विजय पाल (स्टेनो), जितेन्द्र सिंह, छेदा लाल, अनिता वर्मा, नरेश कुमार (स्टेनो) सहित अन्य कर्मचारियों ने भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूरे जनपद में अंबेडकर जयंती के अवसर पर सामाजिक समरसता, समानता और संविधान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
रिपोर्ट: रामचंद्र सक्सेना, जिला ब्यूरो चीफ, पीलीभीत
