ब्रेकिंग: चोरी की स्प्लेंडर बाइक का इंजन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
टेन न्यूज़ ii 15 मई 2026 ii राकेश सिंह ब्यूरो
सुल्तानपुर। सुल्तानपुर पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बल्दीराय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बल्दीराय पर दर्ज वाहन चोरी के मुकदमे में पुलिस ने चोरी की गई स्प्लेंडर बाइक का इंजन बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी बल्दीराय के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 112/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित चोरी गए वाहन संख्या UP42BA5993 स्प्लेंडर का इंजन मय ब्लॉक बरामद किया।
पुलिस ने इस मामले में राजेश कुमार पुत्र राम मिलन निवासी ग्राम दौलतपुर थाना बल्दीराय तथा सलमान पुत्र मोहम्मद अफसर निवासी अशरफपुर थाना बल्दीराय को गिरफ्तार किया। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर दोनों अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार राय, हेड कांस्टेबल सुशील कुमार, कांस्टेबल अमित कुमार और कांस्टेबल अनीश कटियार की अहम भूमिका रही।
