• Fri. May 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रायबरेली में शारदा नहर से महिला समेत तीन शव बरामद, इलाके में सनसनी

ByTen News One Desk

May 15, 2026
3 Views

रायबरेली में शारदा नहर से महिला समेत तीन शव बरामद, इलाके में सनसनी


टेन न्यूज़ ii 15 मई 2026 ii वसीम खान ब्यूरो

रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब मलपुर गांव के पास शारदा नहर में एक महिला समेत तीन अज्ञात शव बहते हुए मिले। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से तीनों शवों को नहर से बाहर निकलवाया।

जानकारी के अनुसार नहर पटरी से गुजर रहे राहगीरों ने पानी में शव उतराते देखे, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची बछरावां थाना पुलिस ने राहत कार्य शुरू कराया। काफी मशक्कत के बाद तीनों शवों को बाहर निकाला गया।

पुलिस के मुताबिक मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष, जबकि दोनों पुरुषों की उम्र क्रमशः करीब 45 और 55 वर्ष बताई जा रही है। तीनों शवों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। शवों की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि वे कहीं दूर से बहकर यहां पहुंचे हैं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी आलोक कुमार सिंह भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मातहत अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आसपास के थानों और सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शवों की शिनाख्त के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में कानून व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।

टेन न्यूज के लिए रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!