• Thu. May 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सुप्रीम कोर्ट के लंबित मामलों का होगा समझौते से निपटारा! 21 से 23 अगस्त तक लगेगी विशेष लोक अदालत

ByTen News One Desk

May 21, 2026
2 Views

सुप्रीम कोर्ट के लंबित मामलों का होगा समझौते से निपटारा! 21 से 23 अगस्त तक लगेगी विशेष लोक अदालत


31 मई तक करें आवेदन, वर्चुअल माध्यम से भी शामिल हो सकेंगे पक्षकार

टेन न्यूज़ ii 21 मई 2026 ii प्रभाष चंद्र ब्यूरो,

कन्नौज। सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों के निस्तारण के लिए “समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026” का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कन्नौज अनुजा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष अभियान का उद्देश्य न्याय को सरल, सुलभ और सौहार्दपूर्ण तरीके से आमजन तक पहुंचाना है।

उन्होंने बताया कि इस अभियान की शुरुआत 21 अप्रैल 2026 से हो चुकी है, जबकि इसकी विशेष लोक अदालत 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। इसमें सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों को शामिल किया जाएगा और आपसी सहमति व संवाद के जरिए वादों का निस्तारण कराया जाएगा।

सचिव अनुजा सिंह ने बताया कि पक्षकारों के बीच सुलह-समझौते के लिए राज्य, जिला, तालुका और उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरणों के मध्यस्थता केंद्रों पर पूर्व सुलह बैठकें और वार्ताएं आयोजित की जाएंगी। यहां प्रशिक्षित मध्यस्थ एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे। पक्षकार इन बैठकों में व्यक्तिगत रूप से या वर्चुअल माध्यम से भी शामिल हो सकेंगे।

उन्होंने बताया कि जिन वादकारियों के मामले सर्वोच्च न्यायालय में लंबित हैं, वे अपने मामलों को “समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026” में शामिल कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है।

सचिव ने अधिवक्ताओं, वादकारियों और आमजन से इस पहल में भागीदारी करने और सौहार्दपूर्ण समाधान की इस व्यवस्था को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!