• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

लंभुआ थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, एक ही रात में तीन अलग-अलग गांव में चोरी की घटना को अंजाम दिया

ByTen News One Desk

May 14, 2024
358 Views

लंभुआ थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, एक ही रात में तीन अलग-अलग गांव में चोरी की घटना को अंजाम दिया



टेन न्यूज़ !! १४ मई २०२४ !! राकेश सिंह डिविजन ब्यूरो, सुल्तानपुर


सुल्तानपुर- एक ही रात में तीन अलग-अलग गांव में हुई चोरी।लंभुआ थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद है कि एक ही रात में तीन अलग-अलग गांव में चोरी की घटना को अंजाम दिया।अलग-अलग गांव में खिड़की एवं छत से आए और लाखों रुपए के गहनों और नगदी पर हाथ साफ किया।

तीन अलग-अलग घटनाएं लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गौतमपुर सरैया हृदय राम यादव,चिंतामणि यादव,लालमणि यादव और परमानपुर में भी दो घरों में हुई चोरी देवी प्रसाद मिश्रा और वेद प्रकाश मिश्रा के यहां भी चोरी हुई है।चौकिया गांव में कीरत सिंह के यहां चोरों ने लाखों रुपए एवं गहनों पर हाथ साफ कर दिए।

मौके पर पहुंच कर कोतवाल लंभुआ अखंडदेव मिश्रा पीड़ितों के घर पहुंच कर जांच कर रहे हैं।पूर्व में भी हुई कई चोरियों का भी नहीं हुआ था खुलासा और चोरों ने कई चोरी घटनाओं को अंजाम दे दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!